{"_id":"645152ddc10f02d0b10fa9b8","slug":"you-feed-lotus-we-will-feed-the-city-like-flowers-keshav-srawasti-news-c-13-1-213061-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप खिलाएं कमल, नगर को फूल की तरह खिलाएंगे हम : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप खिलाएं कमल, नगर को फूल की तरह खिलाएंगे हम : केशव
Tue, 02 May 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 02 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव
श्रावस्ती। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल मैदान में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकास को रफ्तार देने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है। आप भिनगा व इकौना से कमल का फूल खिलाकर हमें कर्ज दें। हम नगर का विकास कर ब्याज सहित चुकता करेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से मिली ताकत से जो विकास हुआ है, वह महज झांकी है। पूरा विकास होना अभी बाकी है। हमारी सरकार ने न तो कोई भेदभाव किया न ही कोई तुष्टिकरण। सभी को योजनाओं का समान लाभ मिला। सबके जीवन में बदलाव लाने का काम बीजेपी कर रही है।
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने वोट के लिए अपराधीकरण को बढ़ावा दिया। जबकि हमने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया है। अब कोई अपराधी किसी को धमकी नहीं देगा। हमने निशुल्क राशन, शौचालय, मकान, किसान सम्मान निधि व इलाज दिया। जबकि अन्य दलों की सरकार होती तो वह इन पैसों से अपनी तिजोरी भर लेते। य
विज्ञापन
इस मौके पर प्रभारी मंत्री राकेश राठौर गुरू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी, विधायक रामफेरन पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।