फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Worshipers from Thailand offered special prayers

थाईलैंड से आए उपासकों ने की विशेष प्रार्थना

Fri, 20 Dec 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
Worshipers from Thailand offered special prayers
आनंद बोधि पर प्रार्थना करते थाईलैंड से आए अनुयायी। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को अनुयायियों से गुलजार रही। थाईलैंड से आए अनुयायियों ने आनंद बोधि पर पारंपरिक रीतिरिवाज में विश्व शांति के लिए विशेष पूजन किया। इसके बाद तपोस्थली के विभिन्न मूमेंटों का भ्रमण कर उनकी ऐतिहासिक जानकारी भी ली।
विज्ञापन

पूजन के दौरान बौद्ध भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने कहा कि बुद्ध की शिक्षा अत्यंत व्यावहारिक है। उसमें किसी भी तरह के रहस्यों और आडंबरों के लिए कोई स्थान नहीं है। उनका चिंतन प्राणियों के व्यापक दुखों के कारण की खोज से प्रारंभ होता है। वह युवा जीवन के लिए दुखों के अत्यंत निरोध का उपाय ही बताते रहे।
विज्ञापन

उन्होंने ऐसे प्रश्नों का उत्तर देने से इंकार कर दिया जिसमें उन्हें अव्याकरणीय, अव्याख्येय करार दिखा। भगवान बुद्ध ने जिस धर्मचक्र का प्रवर्तन किया, अथवा जिस मार्ग का उन्होंने उपदेश किया। उसे मध्यमा प्रतिपद कहा जाता है। परस्पर विरोधी दो अंतों या अतियों का निषेध कर भगवान ने मध्यम मार्ग प्रकाशित किया है। मनुष्य का स्वभाव है कि वह बड़ी आसानी से किसी अंत में पतित हो जाता है। और उस अंत को अपना पक्ष बनाकर उसके प्रति आग्रहशील हो जाता है। यह ही सारे मानवीय विभेदों, संघर्षों और दुखों का मूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यमा प्रतिपद अनाग्रहशीलता है, और समस्याओं से मुक्ति का सर्वोत्तम राजपथ हैं। इसका क्षेत्र अत्यंत व्यापक है। इसमें अनंत संभावनाएं निहित है। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं के समाधान में भी इसकी उपयोगिता संभावित हैं। शील, समाधि और प्रज्ञा या दर्शन के क्षेत्र में ही उसकी प्राचीन व्याख्या उपलब्ध होती हैं। पूजन के दौरान बौद्ध भिक्षु आनंद सागर, धर्मसागर, सुखसागर, नागलोक, नाग ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed