फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Worship of Mother Saraswati, the goddess of knowledge and art.

Shravasti News: ज्ञान व कला की देवी मां सरस्वती की आराधना

Sat, 24 Jan 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 24 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Saraswati, the goddess of knowledge and art.
 जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में वसंत पंचमी पर पूजन करते प्रधानाचार्य व प्रबंधक।   -संवाद
श्रावस्ती/कटरा/गिलौला। वसंत पंचमी पर शुक्रवार को जिले भर में ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। शैक्षणिक संस्थानों, मंदिरों और घरों में विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए। स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक हवन किया और उन्हें वसंत उत्सव की जानकारी दी।
विज्ञापन



जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में प्रधानाचार्य रामबिहारी बाजपेयी की अध्यक्षता में वसंतोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि प्रबंधक राकेश कुमार खरे रहे। उन्होंने बताया कि वसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। मानव तो क्या, पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने कहा कि माघ का पूरा मास ही उत्साह देने वाला होता है, लेकिन वसंत पंचमी मां सरस्वती के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। कैंपस मार्टियस एकेडमी इकौना में हरीश श्रीवास्तव और संतोष पांडेय की मौजूदगी में विधि-विधान से हवन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिलौला में कृष्ण लली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हवन-पूजन, प्रवेशोत्सव व विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। लगभग 90 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला, लव विद्यापीठ भिनगा, सरस्वती विद्या मंदिर भिनगा आदि स्कूलों में भी वसंत पंचमी पर हवन-पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed