फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Worker killed in tractor-trolley collision

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मजदूर की मौत

Fri, 15 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Worker killed in tractor-trolley collision
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना विशेश्वर गंज मार्ग पर गुरुवार शाम भट्ठे से मजदूरी लेकर वापस लौट रहे एक मजदूर को गन्ना लदी टैक्टर-ट्रॉली ने ठोकर मार दी। जिससे वह गिर कर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंत के मजरा ठेकेदार पुरवा निवासी अन्नू यादव (20) पुत्र ननकू यादव गुरुवार को साइकिल से अकबरपुर स्थित भट्ठे पर मजदूरी लेने गया हुआ था। देर शाम लौटते समय मधनगर मनोहरपुर होते हुए वह घर आ रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने अन्नू को ठोकर मार दी। जिससे अन्नू मार्ग पर ही गिर गया।
विज्ञापन

आसपास ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अन्नू को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मृतक के पिता ननकू यादव ने इकौना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed