फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Worker dies due to vehicle collision

Shravasti News: वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत

Tue, 18 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 18 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Worker dies due to vehicle collision
कटरा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर के कोकल के मजरा बिरवल से बलरामपुर जा रहे श्रमिक को पेटहरिया नाले के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मंगलवार सुबह हुए इस हादसे में श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने लाश को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिनगा भेज दिया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोकल के मजरा बिरवल निवासी साधूराम वर्मा (45) भवन निर्माण के लिए शटरिंग का कार्य करते थे। मंगलवार को वे मोटरसाइकिल से शटरिंग का कार्य करने के लिए बलरामपुर जा रहे थे। बौद्ध परिपथ स्थिति नवीन माॅडर्न थाना क्षेत्र के पेटरिया नाला पुल पहुंचे, तो मोटर साइकिल खड़ी कर टॉयलेट करने लगे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में मौजूद अन्य साथियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed