फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Work with team spirit

टीम भावना के साथ काम करें अधिकारी

Sat, 05 Dec 2020 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Work with team spirit
श्रावस्ती। जिले के चहुंमुखी विकास के लिए अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें। साथ ही पात्र लाभार्थियों को शासन की शत प्रतिशत योजनाओं से लाभान्वित भी कराएं। जिससे कोई भी पात्र योजनाओं से वंचित न रहे। यदि औचक निरीक्षण में कहीं कोई कमी मिली अथवा निर्माणाधीन विकास कार्यों की गुणवत्ता खराब मिली तो संबंधित कार्यदायी संस्था के साथ साथ विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहीं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा के दौरान पाया गया कि डाटा सुधारने की कार्यवाही में कई किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि उनके खाते में नहीं भेजी जा सकी है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने किसानों के लंबित डाटा सुधार कर उनके खाते में पैसा भिजवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा की समीक्षा के दौरान जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि वर्ष 2019-2020 में क्रॉप कटिंग के आधार पर कुल 5526 किसानों को 171.48 लाख तथा व्यक्तिगत क्लेम में 1057 किसानों को 36.96 लाख सहित कुल 6583 किसानों को 208.40 लाख रुपये की क्षति पूर्ति बीमा कंपनी द्वारा दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष 2020 -21 में 13 किसानों ने व्यक्तिगत क्लेम के लिए आवेदन किया है। उन्हें भी सत्यापन के बाद क्रॉप कटिंग के आधार पर संबंधित कंपनी की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने उनके चारे की व्यवस्था के साथ साथ उनके स्वास्थ्य के देखभाल के लिए मेडिकल टीम को गोशालाओं में जाकर उनका परीक्षण करने का निर्देश दिया।
टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान पता चला कि लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति नहीं हुई। इस पर सीवीओ को फटकार लगते हुए लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आरोग्य योजना की समीक्षा में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न मिलनेे पर गांवों में कैंप लगाकर पात्र लोगों को गोल्डन कार्ड मुहैया कराने का निर्देश दिया।
संस्थागत प्रसव वाली महिलाओं को अस्पताल में ही पीपीआईयु सीडी व अंतरा इंजेक्शन लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। चिलवरिया चीनी मिल बहराइच व इटई मैदा चीनी मिल बलरामपुर पर बकाया मिलने पर तत्काल किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिते हुए गन्ना विभाग के निरीक्षक को पूरे ब्योरे के साथ तलब किया है।

इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग, जिला खादी ग्रामोद्योग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आदि की समीक्षा की। जिसमें मिली कमियों को पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएफओ एपी यादव, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीसी मनरेगा, पीडी बीजी शुक्ला, डीपीआरओ किरन, बीएसए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed