{"_id":"64e25a11b01f528df402476d","slug":"work-areas-of-three-police-stations-and-one-post-in-charge-changed-srawasti-news-c-104-1-srv1001-912-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तीन थाना व एक चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तीन थाना व एक चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र बदले
Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी ने रविवार तीन थाना व एक चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर किया है। इस बदलाव के बाद सेमगढ़ा चौकी प्रभारी रहे जगतराम मौर्य को पुलिस लाइन भेजा गया है।
इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा चौकी अंतर्गत रामचंद्रपुर कटघरा में चुनावी रंजिश मेंगुरुवार शाम हुए गोलीकांड में प्रधान के भाई की मौत हो गई थी। जबकि कई अन्य घायल हुए थे। इस मामले में रविवार को एसपी प्राची सिंह ने सेमगढ़ा चौकी प्रभारी जगतराम मौर्य को वहां से हटा कर पुलिस लाइन में तैनात किया है। जबकि भिनगा कोतवाली में तैनात रहे योगेंद्र बाबू को सेमगढ़ा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपा है। इसके साथ ही एसपी ने प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर रामपाल यादव को साइबर सेल का प्रभारी बनाया है।
जबकि प्रभारी निरीक्षक गिलौला रहे धर्मेंद्र कुमार को मल्हीपुर थाना प्रभारी बनाया है। वहीं इकौना में एसएसआई रहे उप निरीक्षक इंद्रसेन सिंह को हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी रहे उप निरीक्षक उमेश सिंह को गिलौला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
गांजा के साथ एक गिरफ्तार
श्रावस्ती। प्रभारी निरीक्षक इकौना महिमा नाथ उपाध्याय रविवार को हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने इकौना बाईपास स्थित इटियाथोक दही बड़ा दुकान के पास से एक व्यक्ति गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 1100 ग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत इकौना के मोहल्ला पटेल नगर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।