{"_id":"6570bab55e26fd4705079e5e","slug":"women-break-silence-against-domestic-violence-srawasti-news-c-104-1-srv1002-2590-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: घरेलू हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़ें महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: घरेलू हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़ें महिलाएं
Wed, 06 Dec 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को लेकर उन्हें जागरूक करने के लिए पुलिस की महिला सशक्तीकरण, मिशन शक्ति, शक्ति दीदी टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को टीम ने सिरसिया के बनकटवा, बाबा विभूति नाथ मंदिर, चिल्हरिया, बिसुनापुर, इकौना के सीताद्वार में चौपाल का आयोजन किया गया।
महिला आरक्षियों ने मौजूद महिलाओं व किशोरियों को छेड़छाड़, यौन उत्पीड़ऩ व साइबर हिंसा जैसी घटनाओं के रोकथाम के लिए बने कानून व नियमों की जानकारी दी। साथ ही वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, निराश्रित महिला पेंशन आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस दौरान शक्ति दीदी ने छह से आठ वर्ष के बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में बताया। आत्मरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया। इस दौरान मौजूद महिलाओं व युवतियों को पिंक कार्ड वितरित किया गया। महिलाओं व युवतियों को घरेलू हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़ने व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीम में महिला आरक्षी सुषमा सिंह, सोनी देवी, अर्जिता यादव, जीनी कठारिया, पम्मी शाहू मौजूद रहीं।