फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Woman injured in road accident

Shravasti News: मार्ग दुर्घटना में महिला घायल

Wed, 20 Sep 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 20 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी सुषमा पत्नी ओंकार नाथ अपने बेटे के साथ बाइक से इकौना आ रही थी। वीरपुर गांव के पास सुषमा बाइक से गिर कर जख्मी हो गई। उसे सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



चरस तस्करी के दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
श्रावस्ती। सिरसिया के ग्राम पिपरहवा निवासी अनवर अली व सलमान को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से 950 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने जमानत अर्जी न्यायालय में डाली थी। जिसकी सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस सुदामा प्रसाद ने मंगलवार को आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दबोचा
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बभन चक के पास से एक व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थना क्षेत्र के ग्राम चंदर्खा बुजुर्ग निवासी जीवनलाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बैंकों की जांची सुरक्षा
श्रावस्ती। सभी थाना व चौकी प्रभारियों नेे मंगलवार को बैंकों की सुरक्षा जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्धों की जांच किया। वहीं बैंक में मौजूद लोगों को साइबर अपराध व सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया।

शांतिभंग में सात गिरफ्तार
श्रावस्ती। पुलिस ने सोमवार रात अभियान चलाकर सात लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर उन्हें संबंधित एसडीएम के समक्ष पेश किया।


जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं समस्याएं
श्रावस्ती। जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी प्राची सिंह ने 34 फरियादियों की समस्याएं व शिकायतें सुनीं। इस दौरान पंद्रह लोगों ने भूमि विवाद, नौ ने पारिवारिक विवाद व दस लोगों ने अन्य मामलों से संबंधित शिकायत की। जिसके निस्तारण के लिए एसपी ने संबंधितों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed