फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Will give the message of health by washing hands with cleanliness

हाथ धोकर स्वच्छता से ही स्वास्थ्य का देंगे संदेश

Sat, 01 Oct 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Will give the message of health by washing hands with cleanliness
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हैंडवाश को लेकर बैठक करती डीएम - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में रविवार को गांधी जयंती पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एक साथ चार लाख लोगों का हैंडवाश कराने की तैयारी है। इसके माध्यम से जिलेवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष व जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा कि दो अक्तूबर को जिले में एक साथ चार लाख नागरिकों को हैंडवाश करवाकर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस मौके पर प्रत्येक पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान व नागरिक, सरकारी राशन की दुकानों पर लाभार्थी, बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी शिक्षण संस्थान, मदरसों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह 9 से 10 बजे के मध्य हैंडवाश कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हैंडवाश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का डेटा व फोटो इकट्ठा करके रिकॉर्ड का लेखा जोखा रखने वाली समितियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। हम हाथों को सही ढंग से साफ करके तमाम तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। सभी नागरिकों को हाथ धोने की सही विधि व लाभ की जानकारी देने देने के लिए अक्तूबर को यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एडीएम न्यायिक कुंवर पंकज ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। डेटा संग्रहण व फोटोग्राफी के लिए भी टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जिले के चार लाख नागरिकों को एक साथ स्वच्छता का संदेश देगा। यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह कार्यक्रम ध्वजारोहण के बाद मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed