{"_id":"64cfe78c0baccbbe1f0eadc4","slug":"when-it-changed-the-sun-came-out-somewhere-srawasti-news-c-104-1-slko1050-735-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: झमाझम, बदली तो कहीं निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: झमाझम, बदली तो कहीं निकली धूप
Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में विगत दो दिनों से मौसम के तीन रूप दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कहीं झमाझम बरसात, कहीं बदली तो कहीं निकलने वाली धूप ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। इस बीच चलने वाली पूर्वा हवाओं से खुश गवार हुए मौसम ने लोगों को उमस से राहत दिला दी।
इकौना तहसील क्षेत्र में शनिवार व रविवार को झमाझम बरसात हुई। इसके बाद नगर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जबकि जमुनहा व भिनगा तहसील क्षेत्र में बादल छाए रहे। वहीं इसके विपरीत असिंचित सिरसिया क्षेत्र में मौसम निर्मल रहा। मौसम का ऐसा ही नजारा रविवार को भी देखने को मिला। जब भिनगा व इकौना नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई। तो जमुनहा क्षेत्र में बादल छाए रहे।
वहीं सिरसिया क्षेत्र में चटक धूप निकली। ऐसे में बरसात के बाद जहां भिनगा व इकौना क्षेत्र में जिन किसानों के धान की रोपाई नहीं हो पा रही ही उन्होंने बरसात के बीच धान के रोपाई शुरू कर दी। जबकि जिन किसानों ने धान की रोपाई कर ली थी वह उर्वरक का छिड़काव करते दिखे। वहीं इसके विपरीत सिरसिया क्षेत्र में विगत एक पखवाड़े से बरसात न होने से जहां धान की रोपाई बाधित है वहीं रोपाई कर चुके किसान पानी के अभाव में उर्वरक का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उनके चेहरों पर मायूसी देखी जा रही है। हालांकि इस बीच पुरवा हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।