फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Wheat purchasing center opened

संपूर्ण लाकडाउन के बीच खुले गेहूं क्रय केंद्र

Wed, 15 Apr 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Wheat purchasing center opened
श्रावस्ती। कोरोना संक्रमण को देखते हुए 25 मार्च से शुरू हुआ संपूर्ण लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है जिसे देखते हुए ज्यादातर किसानों ने अभी तक गेहूं की कटाई नहीं की है। ऐसे में बुधवार से शुरू हुई गेहूं खरीद के पहले दिन 85 फीसदी गेहूं क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। भिनगा नगर के आसपास ही पहले दिन बोहनी हो सकी।
विज्ञापन

जिले में बुधवार से 34 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रारंभ हुई। इनमें से पांच क्रय केंद्र खाद्य विभाग के, एक भारतीय खाद्य निगम व 28 क्रय केंद्र पीसीएफ के बनाए गए हैं। गेहूं खरीद के पहले दिन लॉकडाउन का पूरा असर देखने को मिला। ज्यादातर क्रय केंद्रों पर पहले दिन किसान सिर्फ गेहूं बिक्री के लिए कोड लेने ही पहुंचे जबकि कई क्रय केंद्रों पर बोहनी तो दूर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति जमुनहा भवनियापुर में गेहूं खरीद की सारी प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। सचिव प्रदोष सिंह ने बताया कि जिले से स्टेंसिल का कोड नंबर नहीं मिला है। यह कोड गेहूं खरीद के बोरे पर डाले जाते हैं। कोड नंबर न मिलने से गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। इस केंद्र पर 80 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। शाम तक स्टेंसिंल कोड मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिलौला के इटरौली क्रय केंद्र पर भी सन्नाटा दिखा। यहां तैनात प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि चार रजिस्ट्रेशन हुए हैं, अभी कोई किसान गेहूं नहीं लाया, इसीलिए खरीद नहीं हुई है। यहां इलेक्ट्रॉनिक कांटा, सिलाई मशीन, एक हजार बोरी व अन्य सामान मौजूद हैं। हुसेनपुर खुरुहरी स्थिति क्रय केंद्र पर भी सन्नाटा दिखा। यहां मौजूद प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि आज खरीद नहीं हुई है। गेहूं बेचने के लिए 80 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। केंद्र पर सिलाई मशीन खराब है।

लॉकडाउन होने की वजह से दुकान बंद होने पर मशीन अभी नहीं सही हो पाई है। सिरसिया विकास क्षेत्र के सभी पांच क्रय केंद्रों पर तैयारी पूरी होने के बाद भी किसान नहीं पहुंचे। सिर्फ भिनगा, अकबरपुर, नौबस्ता व एकघरवा में ही पहले दिन बोहनी हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश कुमार मे बताया कि लॉकडाउन के कारण पहले दिन किसान नहीं आए। उम्मीद है कि एक-दो दिन में गेहूं की खरीद रफ्तार पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed