फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Wheat crop caught fire at two places, 80 bigha crop ashes

Shravasti News: दो स्थानों पर गेहूं के फसल में लगी आग, 80 बीघा फसल राख

Sat, 08 Apr 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 08 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop caught fire at two places, 80 bigha crop ashes
जमुनहा / तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दो स्थानों पर गेहूं के खेत में आग लग गई। इसमें करीब अस्सी बीघा पुसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग को काबू में किया गया। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदर्खा बुजुर्ग के मजरा लोनियनपुरवा के खेतों में शुक्रवार अचानक आग लग गई। जिसने विकराल रूप ले लिया। इससे रामचंदर की नौ बीघा, कृपाराम की दस बीघा, केशवराम की तीन बीघा, मोतीलाल की चार बीघा, रामनरायन की आठ बीघा, रामधीरज की चार बीघा, सिपाही लाल की चार बीघा, नरेंद्र कुमार की चार बीघा, जगमोहन की चार बीघा फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्राम कुंडा के मजरा दमोदरा के उत्तर भकला नाला के पास भी अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब तीस बीघा गेहूं की फसल व चार बीघा अरहर की फसल जल कर राख हो गई। छंगा खान की ढाई बीघा, सलाम खान, सहादत खान, समी उल्ला खान, इस्लाम खान, इकबाल खान की एक-एक बीघा, बालक राम की दो बीघा, मेंणहु की साढ़े सात बीघा, राम शंकर, राम गोपाल, जमील खान, इसराइल खान, हद्दीश, निजामुद्दीन खान, जाकिर खान, विजय सिंह की एक-एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना के बाद दोनों स्थानों पर पहुंचे राजस्वकर्मी व अधिकारी नुकसान का जायजा ले रहे हें। इस संबंध में नायब तहसीलदार जमुनहा शुभम बताते हैं कि जल्द ही नुकसान की रिपोर्ट भेजी जाएगी। ताकि पीड़ितों को क्षतिपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed