फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Weekly market becomes a nuisance for commuters.

Shravasti News: साप्ताहिक बाजार बना राहगीरों के लिए मुसीबत

Thu, 23 Jul 2026 10:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 23 Jul 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Weekly market becomes a nuisance for commuters.
पड़वलिया साप्ताहिक बाजार में लगा जाम
सिरसिया। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पड़वलिया स्थित एक बाग में प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। ऐसे में राहगीरों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। सड़क पर भीड़ अधिक होने के कारण कई बार लोग दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। फिर भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पड़वलिया गांव के कुछ लोगों की ओर से बुधवार को गांव के बाहर स्थित एक बाग में साप्ताहिक बाजार लगवाई जाती है, लेकिन यह बाजार बाग के अलावा सड़क की पटरियों तक फैल जाती है। ऐसे में सिरसिया-भुजंगा मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। आने-जाने वाले लोगों को भीड़ भरे रास्ते से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ता है। कई बार तेज रफ्तार वाहनों से लोगों के टकराने भी संभावना बढ़ जाती है। बीते दिनों ग्राम शाहपुर निवासी सीताराम बाजार में सामान खरीदने आए थे जहां पर बाइक की टक्कर से वह चोटिल हो गए थे। इसी तरह से विशुनापुर गांव निवासी सकटू भी दुर्घटना का शिकार हो गए थे। स्थानीय ग्रामीण भगतराम, संतोष कुमार, बीरेंद्र सोनकर, इब्राहिम आदि ने बताया कि यदि बाजार को सड़क की पटरी तक न फैलने दिया जाए तो दुर्घटना की संभावना कम होगी। लोगों को आने-जाने में भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed