फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   wather

दिन में धूप तो रात में तेजी से लुढ़क रहा पारा

Tue, 04 Feb 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
wather
श्रावस्ती। तराई में रात का पारा बार-बार गिर रहा है। दिन में निकलने वाली धूप भी बर्फीली हवाओं के कारण अपनी गर्मी का कोई खास असर नहीं दिखा पा रही है। रात में गिरने वाले पाले के कारण सुबह शाम ठिठुरन काफी बढ़ गई है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि दिन में निकलने वाली धूप लोगों को कुछ घंटे के लिए राहत जरूर दिला रही है।
विज्ञापन

तराई में विगत एक सप्ताह में दिन में बराबर धूप खिल रही है। लेकिन रात में गिरने वाले पाले के कारण शाम चार बजे से सुबह नौ बजे तक ठिठुरन बरकरार रहती है। दिन में मौसम का पारा भले ही 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा हो लेकिन रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा रहा है। ऐसे में लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवाएं जहां सुबह शाम लोगों को ठिठुरने पर विवश कर रही हैं। वहीं दिन में भी सूरज की गर्मी का कोई खास अहसास नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जहां लोगों को सुबह शाम ठिठुरन बढ़ी ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं दिन में धूप निकलने के बाद भी लोग खुद को गर्म कपड़े में समेटने को विवश देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी तेज धूप तो कभी कंपकंपाती ठंड के कारण लोग सर्दी जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि अभी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। ऐसे में लोग लापरवाही कदापि न बरतें, घर से बाहर निकलते समय पूरी व्यवस्था कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed