फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Voting will be held in Shravasti on 25th May

Shravasti News: श्रावस्ती में 25 मई को पड़ेंगे वोट

Sun, 17 Mar 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 17 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held in Shravasti on 25th May
लोकसभा चुनाव में 8,14,576 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन

500 मतदान केंद्र व 844 मतदेय स्थलों पर डाला जाएगा वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में चुनाव छठे चरण में होगा। इसके लिए 25 मई को 8,14,576 मतदाता 500 मतदान केंद्र व 844 मतदेय स्थलों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। साथ ही जिले में प्रशासन की ओर से होर्डिंग व बैनर उतारने का काम शुरू कर दिया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि 25 मई को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी। इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 8,14,576 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 4,32,608 पुरुष, 3,81,952 महिला व 16 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिनके लिए जिले में 500 मतदान केंद्र व 844 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 126 बूथ व 225 मतदेय स्थल संवेदनशील हैं। वहीं विधानसभा वार देखा जाए तो भिनगा विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,93,415 है। इनमें 21,270 पुरुष, 1,83,143 महिला व दो अन्य मतदाता शामिल हैं। जबकि श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4,21,161 है। इनमें 2,22,338 पुरुष, 1,98,809 महिला व 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिनके मतदान के लिए भिनगा विधानसभा में 133 मतदान केंद्र व 399 मतदेय स्थल एवं श्रावस्ती विधानसभा में 267 मतदान केंद्र व 445 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जारी हुआ चुनाव कार्यक्रम, उतरने लगे बैनर-पोस्टर
जिले में शनिवार को लोकसभा चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। चुनाव तिथि घोषित होते ही भिनगा नगर में तहसीलदार जागृति सिंह व ईओ डाॅ. अनीता शुक्ला के नेतृत्व में सफाई कर्मियों के सहयोग से होर्डिंग, बैनर व पोस्टर उतरवाना शुरू कर दिया गया है। यही स्थिति इकौना नगर सहित जिले के अन्य कस्बों बाजारों व चौक-चौराहों की भी रही। जहां संबंधित क्षेत्र की पुलिस राजस्व व पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों के साथ मार्ग किनारे लगे बैनर पोस्टर उतरवा रही है। यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव संबंधित शिकायत के लिए सी विजिट एप करें डाउनलोड
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम कृतिका शर्मा ने प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हील चेयर, पेयजल, रैंप, बैठने का स्थान व छाया की व्यवस्था की जाएगी। वहीं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को उनके घर से ही मतदान की सुविधा के लिए सभी को नामांकन से पूर्व बीएलओ के माध्यम से फार्म-12 उपलब्ध कराएं जाएंगे। यदि वे चाहेंगे तो वह अपने घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कोई भी मतदाता अपने वोटर इपिक के बार कोड से अपने बूथ व बीएलओ के बारे में जानकारी ले सकता है। सभी प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास केवाईसी एप्लीकेशन में देखा जा सकता है। प्रत्याशियों को कम से कम तीन बार समाचार पत्र में अपना आपराधिक इतिहास प्रकाशित कराना होगा। पैसे के लेनदेन आदि से संबंधित शिकायतों के लिए सी विजिट एप डाउनलोड करें। इस पर शिकायत के 100 मिनट के अंदर उसका निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed