{"_id":"6453fafeee3ae110ba0258e4","slug":"voting-increased-as-the-day-progressed-srawasti-news-c-13-1-217078-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया मतदान
Fri, 05 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 05 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
भिनगा की अपेक्षा इकौना में मतदाताओं ने ज्यादा दिखाई रुचि
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को भिनगा व इकौना में हुए नगर निकाय चुनाव में सूरज ढलने के साथ मतदान का ग्राफ भी बढ़ता रहा। करीब एक घंटे तक दोपहर में मतदान धीमा जरूर हुआ, लेकिन ज्यों-ज्यों सूरज ढलने लगा त्यो-त्यों मतदान का प्रतिशत भी तेजी से बढ़ा। इस बीच देखा जाए तो भिनगा की अपेक्षा इकौना में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने में ज्यादा रुचि दिखाई।
नगर पालिका परिषद भिनगा के 25 वार्डों के 17 मतदान केंद्र व 50 मतदेय स्थलों सहित नगर पंचायत इकौना के 12 वार्डों के चार मतदान केंद्र व 17 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत काफी धीमा रहा। दो घंटों में मात्र 13 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इनमें भिनगा में 11.14 तो इकौना में 15 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान में तेजी आई। 11 बजे तक जहां जिले में 28.74 प्रतिशत मतदान हुआ। जो भिनगा में 27.49 तो इकौना में 30 प्रतिशत पहुंच गया। वहीं दोपहर में एक बार पुन: चिलचिलाती धूप के कारण मतदान प्रतिशत में गिरावट आई। दोपहर एक बजे तक जहां कुल 40.28 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं भिनगा में 39.40 तो इकौना में 42.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
शाम तीन बजे तक जिले का मतदान प्रतिशत 50.56 रहा। जबकि भिनगा में 48.69 तो इकौना में 56.02 प्रतिशत मतदान रहा। वहीं शाम पांच बजे जिले को मतदान 58.66 प्रतिशत रहा। जिसमें भिनगा में 55.98 प्रतिशत तो इकौना में 66.55 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छह बजे जिले का मतदान 59.92 प्रतिशत रहा। भिनगा में 56.78 प्रतिशत तो इकौना में 69.10 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर निकायवार देखा जाए तो इकौना नगर पंचायत के मतदाता नगर पालिका परिषद भिनगा से ज्यादा जागरूक दिखे। इकौना वासियों के ज्यादा रुचि लेने के कारण सुबह सात बजे से ही इकौना का मतदान प्रतिशत भिनगा से ज्यादा रहा।