{"_id":"6455422b1a685aae890cdbb6","slug":"votes-increased-yet-average-polling-decreased-candidates-surprised-srawasti-news-c-13-1-218599-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वोट बढ़े फिर भी घटा औसत मतदान, प्रत्याशी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वोट बढ़े फिर भी घटा औसत मतदान, प्रत्याशी हैरान
Fri, 05 May 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 05 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। निकाय चुनाव में इस बार वोटरों की रूचि मतदान को लेकर कुछ कम रही। इस लिए वर्ष 2017 में हुए चुनाव के सापेक्ष मत प्रतिशत कम हो गया। यह बात और है कि विगत चुनाव के सापेक्ष इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या अधिक हो जाने के कारण पड़े मतों की संख्या अधिक है।मतदाताओं का उत्साह ठंडा रहने से इस चुनाव में विगत निकाय चुनाव के सापेक्ष मतदान प्रतिशत कम हो गया। जबकि नव मतदाताओं की संख्या अधिक थी।
देखा जाए तो वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में भिनगा में पहले 59.93 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब विजेता को मात्र 5,260 मत मिले थे। जो कुल पड़े मत का 28.93 प्रतिशत था। लेकिन इस वर्ष हुए चुनाव में मत प्रतिशत घट कर 56.78 प्रतिशत हो गया। मतदाता बढ़ जाने के कारण पड़े मतों की संख्या 20,777 हो गई।
ऐसे ही इकौना नगर पंचायत के 2017 के चुनाव में 73.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस वर्ष यहां मत प्रतिशत 69.10 ही रहा। विगत चुनाव में विजेता को 3,112 मत मिले थे, जो पड़े मत का 39.57 प्रतिशत था। आंकड़ों का यह खेल प्रत्याशियों की नींद गायब करें है। भिनगा में पार्टी के समीक्षकों की मानें तो जीत के लिए कम से कम छह हजार वोटों की आवश्यकता होगी। जबकि समीक्षकों की गणना में मात्र दो प्रत्याशी ही पांच हजार का आंकड़ा पार कर पा रहे है। ऐसे में चुनाव की सही गुणा-गणित ही समीक्षकों की ही समझ से बाहर है। यही स्थिति इकौना नगर पंचायत की भी है। वहां अल्पसंख्यक वोटरों के विभाजन व भाजपा के बागी का प्रभाव वोटरों पर कितना पड़ा। इस पर चुनाव परिणाम निर्भर है। फिलहाल समीक्षक भी परिणाम को लेकर ऊहापोह में है।