{"_id":"61eee00c7c3dc567215992fc","slug":"vote-for-a-clean-image-candidate-for-a-strong-democracy-srawasti-news-lko6149003116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को दें वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को दें वोट
विज्ञापन
श्रावस्ती के जमुनहा अंतर्गत बेलरी गांव में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीण
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए हर स्तर से प्रयास जारी है। इसी के क्रम में मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार को स्वीप कार्यक्रम के तहरत सद्भावना द्वारा ग्राम बेलरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को 27 फरवरी को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान सद्भावना के अध्यक्ष योगेंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हमे शत-प्रतिशत मतदान करना होगा। हमारा लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हम ईमानदार व चरित्रवान लोगों को चुन कर सदन भेजें। जिस दिन ऐसा होगा उस दिन देश विकास के पथ पर स्वत: अग्रसर होगा। वहीं आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाताओं के वोट से चुन कर गए जनप्रतिनिधि ही देश व प्रदेश के विकास की रूपरेखा बनाते हैं।
इसलिए एक अच्छे जनप्रतिनिधि के चुनाव के लिए वोट डालना हम सबका पुनीत कार्य है। हमें अपने जरूरी से जरूरी काम को कुछ घंटों के लिए रोक कर अपना वोट अवश्य डालना चाहिए। मतदान करते समय हमें धर्म, जाति व वर्ग के भेद, लोभ लालच व बिना भय के मतदान करना चाहिए। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों को 27 फरवरी को अपने पोलिंग बूथ पर जाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।