फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Virtuous date of Scout's birth anniversary as consideration day

विचार दिवस के रूप में मना स्काउट के जन्मदाता की पुण्य तिथि

Sat, 09 Jan 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Virtuous date of Scout's birth anniversary as consideration day
कटरा (श्रावस्ती)। स्काउट के जन्मदाता लार्ड वेडन पॉवेल की पुण्य तिथि शनिवार को विचार दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज व कटरा के चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जगतजीत इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. भूदश्वर पांडे ने स्काउट के जन्मदाता लार्ड वेडन पॉवेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर रोहित कुमार पांडे ने कहा कि स्काउट गाइड शारीरिक रूप से मजबूत मानसिक रूप से जागरूक तथा नैतिक रूप से विशिष्ट बनाता है।
विज्ञापन

स्काउट के जन्मदाता वेडन पॉवेल का जन्म होप स्ट्रीट सिटी लंदन में हुआ था। पॉवेल बचपन से ही तेज बुद्धिमान व साहसी थे। वे अपनी लगन और मेहनत से सैन्य अधिकारी बने और अफ्रीका में बोअर युद्ध के दौरान कम सैनिक होने पर भी एक योग्य सेनापति का परिचय दिया। वहीं से स्काउट की शुरुआत हुई। आज विश्व के अनेक देश स्काउट से जुड़े हैं। स्काउट हमें देशभक्ति, सर्वधर्म सम्मान और अपने राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना के लिए प्रेरित करता है। इस मौके पर जिला स्काउट कमिश्नर पवन कुमार सिंह बौद्ध, प्रधानाचार्य मुन्ना लाल यादव, स्काउट शिक्षक राजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed