फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vipassana meditation focuses on truth and the present: Devananda

सत्य और वर्तमान पर केंद्रित है विपश्यना ध्यान : देवानंद

Tue, 24 Feb 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 24 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Vipassana meditation focuses on truth and the present: Devananda
जेतवन परिसर में सोमवार को पूजा करते बौद्ध अनुयायी।- संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती सोमवार को हिमाचल से आए अनुयायियों के 40 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से बोधि वृक्ष का पूजन-अर्चन किया और ध्यान लगाया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन



बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि विपश्यना ध्यान एक प्राचीन विधि है, जिसे 2500 वर्ष पूर्व गौतम बुद्ध ने दोबारा खोजा था। भगवान गौतम बुद्ध ने इसी ध्यान तकनीक से बुद्धत्व प्राप्त किया था।
विज्ञापन


भिक्षु देवानंद ने कहा कि विपश्यना का अर्थ है आत्मनिरीक्षण यानी चीजों को उनके वास्तविक स्वरूप में देखना। यह ध्यान सत्य और वर्तमान पर केंद्रित है। यह व्यक्ति को भूत की चिंताओं और भविष्य की आशंकाओं में जीने के बजाय, आज के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे बताया कि विपश्यना जीवन की सच्चाई से भागने के बजाय, उसे स्वीकारने की शिक्षा देता है। विपश्यना ध्यान की तकनीक और इसके सिद्धांत आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं। यह ध्यान व्यक्ति को स्वयं को समझने में मदद करता है।

बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed