{"_id":"68b5efab1d77779fa00928e8","slug":"villagers-should-feel-free-to-tell-their-problems-bdo-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113784-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेझिझक अपनी समस्याएं बताएं ग्रामीण : बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेझिझक अपनी समस्याएं बताएं ग्रामीण : बीडीओ
Tue, 02 Sep 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीमावर्ती गांवों के लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को सिरसिया क्षेत्र के मदारगढ़ में जन चौपाल लगाई गई। इस दौरान ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन करवाया गया।
सिरसिया के मदारगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में लगी जन चौपाल बारिश चलते प्रभावित हुई, कम संख्या में ग्रामीण पहुंचे। बीडीओ दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए जन चौपाल लगाई जा रही है। इसमें सिर्फ योजनाओं की जानकारी ही नहीं दी जाती है, बल्कि आपकी समस्याओं का निस्तारण भी किया जाता है, ऐसे में बेझिझक अपनी समस्याएं बताएं।
जिला प्रोबेशन कार्यालय के स्टॉल पर जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव व परामर्शदाता आशुतोष शुक्ला ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना आदि की जानकारी दी।