फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Villager attacked while arriving to farm land acquired in auction

Shravasti News: नीलामी में ली जमीन पर खेती करने पहुंचे ग्रामीण पर हमला

Tue, 14 Jul 2026 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Villager attacked while arriving to farm land acquired in auction
तुलसीपुर। मल्हीपुर की ग्राम पंचायत शाहपुर कला में सार्वजनिक नीलामी से खरीदी गई भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। बहराइच निवासी खरीदार राजीव सिंह ने पूर्व भूमिधरों समेत कई लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सात नामजद व दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बहराइच के सरस्वती नगर निवासी भूमि खरीदार राजीव सिंह ने एसपी को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता अमरेश बहादुर सिंह ने शाहपुर कला स्थित 1.5510 हेक्टेयर भूमि सरकारी नीलामी से खरीदी थी। जिलाधिकारी द्वारा विक्रय प्रमाण-पत्र जारी होने के बाद राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज हो गया था। राजस्व अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में उन्हें कब्जा भी दिलाया गया था। राजीव सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व भूमिधर राम फेरन यादव और उनके परिजन लगातार जमीन वापस करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उनकी करीब 60 क्विंटल गेहूं की फसल काट ली गई थी। मकान का ताला तोड़कर कृषि उपकरण भी उठा ले गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। चार जुलाई को पुलिस की मौजूदगी में खेत की जुताई और तारबंदी का काम चल रहा था। इसी दौरान राम फेरन यादव, गरीब यादव, भुलाई, अशोक, राधेश्याम यादव, विनोद यादव, छुटकाऊ सहित दो अज्ञात लोग लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार लेकर खेत में घुस आए और उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed