फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vehicle drivers are breaking the rules fearlessly even in the traffic month

यातायात माह में भी वाहन चालक बेखौफ तोड़ रहे नियम

Thu, 19 Nov 2020 08:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicle drivers are breaking the rules fearlessly even in the traffic month
श्रावस्ती। जिला पुलिस नवंबर में यातायात माह मना रही है। इस दौरान पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से जगह जगह नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी आदि के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों व संकेतों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील भी की जा रही है। वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिले में नियमों का अनुपालन होता नहीं दिख रहा है। लोग दो पहिया वाहन पर बगैर हेलमेट व मास्क तीन से अधिक सवारियों को बैठा कर फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं। ऐसा दूर दराज क्षेत्र ही नहीं मुख्यालय भिनगा में हो रहा है। इन पर पुलिस कार्रवाई करना तो दूर उन्हें टोकना भी मुनासिब नहीं समझ रही है।
विज्ञापन

इस समय जिले में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के नारे गूंज रहे हैं। जिला पुलिस व परिवहन विभाग नवंबर को पुलिस यातायात माह के रूप में मना रहा है। इस दौरान न सिर्फ ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ प्रचार वाहन नगर नगर गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, बल्कि पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से जगह जगह नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी, पंपलेट वितरण, रिफ्लेक्टर लगा कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोगों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करने के साथ ही नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है। जिसका लोगों पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। लोग आवागमन के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना के खतरे को भी नजर अंदाज कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ भिनगा नगर के ईदगाह तिराहा व नई बाजार में देखने को मिला।
यहां बगैर मास्क मोटर साइकिल चला रहे लोग हेलमेट वाहन पर लटकाए नजर आए। इतना ही नहीं दो पहिया वाहन पर तीन व उससे अधिक लोग फर्राटा भरते देखे गए। वहीं ईदगाह तिराहा, अस्पताल तिराह, छावनी तिराहा, दहाना तिराहा सहित तहसील तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मी कार्रवाई करना तो दूर उन्हें टोकना भी मुनासिब नहीं समझ रहे थे। यह मात्र बानगी है। ऐसा नजारा फोरलेन व बौद्ध परिपथ सहित जिले के अन्य प्रमुख व संपर्क मार्गों पर लगातार देखा जा सकता है।
दावे के बाद भी नहीं हट रहा अतिक्रमण
यातायात माह प्रारंभ होने से पूर्व जिला पुलिस की ओर से मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अतिक्रमण हटवाने का दावा किया गया था। इसके साथ ही वाहनों को बेतरतीब तरीके से न खड़ा करने की लोगों को सलाह दी गई थी। जिससे कोहरे के कारण कोई अनहोनी न हो। इसका अब तक अनुपालन नहीं कराया गया। भिनगा नगर में नई बाजार, खैरीमोड़ से दहाना तिराहा, मंगलभट्ठा, खलवा बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजार में अतिक्रमण बरकरार है। जिससे दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। यदि कोई वाहन चालक नियमों की अवहेलना करता मिला तो उसका चालान कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। रही बात अतिक्रमण की तो जल्द ही कब्जे हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
- बीसी दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed