फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Vaccine completely safe, get vaccinated

वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, कराएं टीकाकरण

Sun, 31 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Vaccine completely safe, get vaccinated
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कोविड 19 टीकाकरण को लेकर बैठक की। इसमें उन्होंने वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए आम जन से टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने कोविड 19 महामारी से लोगों को बचने के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई है। भारत सरकार ने पूरे देश में 16 जनवरी से टीकाकरण प्रारंभ कराया है। टीकाकरण करा चुके कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण कराया गया है। द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

इसके बाद तृतीय चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों एवं गंभीर रोगों से ग्रसित 50 वर्ष से कम आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। इस टीके की दो खुराकें एक माह के अंतराल पर दी जाएंगी। टीका लगवाने के बाद भी लोगों को मास्क का प्रयोग, बार बार हाथ धोना, भीड़ भाड़ से बचना एवं दो गज की सामाजिक दूरी बनाये रखना आवश्यक हैं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, पैरामेडिकल अफसर सहित स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed