फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Use of plastic is harmful for the soil

Shravasti News: प्लास्टिक का प्रयोग मिट्टी के लिए घातक

Mon, 06 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 06 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Use of plastic is harmful for the soil
गिरंट बाजार। ककरदरी वन रेंज के जगपतीधाम पर रविवार को वन्यजीव प्राणी सप्ताह के तहत गोष्ठी हुई। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सलाह दी गई। वन दरोगा बृजलाल यादव ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग न तो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है और न ही हमारी धरती के लिए। इसलिए हम सभी को इसका प्रयोग बंद करना होगा।
विज्ञापन



वन दरोगा रामचंद्र मौर्य ने कहा कि लोगों का वन क्षेत्र में दखल बढ़ने से वन्य जीव अपने को असुरक्षित महसूस करते है। कई बार वन्य जीव अपनी सुरक्षा के लिए मानव पर हमलावर हो जाते हैं। ऐसे में वन क्षेत्रों का दोहन रोकना होगा, जिससे वन्य प्राणी भी अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में वन कर्मियों व ग्रामीणों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर में श्रमदान किया। इस मौके पर मंदिर की महंत रीता गिरि, वन रक्षक अभिषेक सिंह, सुधीर कुमार मिश्र, शेषमणि मिश्र, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed