फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Upper caste society and students took out a protest march

Shravasti News: सवर्ण समाज व छात्रों ने निकाला विरोध मार्च

Thu, 29 Jan 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 29 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Upper caste society and students took out a protest march
यूजीसी के विरोध में सड़क पर पैदल मार्च निकालते सवर्ण समाज के लोग
श्रावस्ती/वीरपुर। तराई में बृहस्पतिवार को सवर्ण समाज यूजीसी के नए नियम के विरोध में मार्च निकाला। साथ ही नारेबाजी की और डीएम को मांग पत्र सौंपा। वहीं, कटरा में सवर्ण छात्र-छात्राओं ने भी विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन


यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज के लोग ईदगाह तिराहे पर इकट्ठा हुए और हाथों में तख्तियों लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद डीएम को संबोधित मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने बताया कि यूजीसी के नए नियम में प्राथमिक शिकायत को ही साक्ष्य मानने जैसा बनाया गया है, जो विधि के विरुद्ध है। नियम में फर्जी शिकायत पर स्पष्ट दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान नहीं है। यूजीसी के नियम वापस होने तक हम सभी की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
यूजीसी के विरोध में कटरा में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल छात्रा लक्ष्मी शुक्ला, पुष्कर आदि ने बताया कि ऐसे नियमों से एकता घटेगी और समानता नहीं रह जाएगी। छात्रों ने बताया कि हम सभी बिना किसी भेदभाव के स्कूल में पढ़ते हैं और कई बार हम लोगों को दोस्तों के साथ मन मुटाव हो जाता है। ऐसे में अगर किसी दोस्त ने फर्जी शिकायत कर दी तो बिना जांच के प्राथमिकी दर्ज हो जाएगी। इससे हमारा कॅरिअर चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed