फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rain has marred the landscape, from the fields to the town.

Shravasti News: बारिश ने बिगाड़ी खेत से लेकर नगर तक की सूरत

Sat, 26 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 26 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rain has marred the landscape, from the fields to the town.
बारिश के बीच छाता लेकर जाते लोग।
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार बारिश से खेतों से लेकर नगर के गली-मोहल्लों तक जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

गिरी फसलों ने किसानों की बढ़ाई चिंता
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार तक हल्की बारिश से खुश किसान शुक्रवार को लगातार बारिश से चिंतित दिखे। खेतों में धान की फसल गिरने लगी है। महदेईया निवासी जानकी प्रसाद और पदुमनाथ ने बताया कि धान में बालियां निकल रही हैं। फसल को हल्की बारिश की जरूरत थी, लेकिन अधिक बारिश नुकसान पहुंचा सकती है। कटरा निवासी स्वामीनाथ तिवारी ने बताया कि खेतों में पानी भरने से धान की फसल गिर गई है। इससे बालियां खराब होने और धान में थोथा बढ़ने की आशंका है। बेलहा राघव निवासी उदय चंद मिश्रा ने बताया कि बारिश और बढ़ी तो गन्ने और मक्के की फसल भी गिर सकती है, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

इकौना सीएचसी परिसर में जलभराव
इकौना प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के कारण इकौना सीएचसी परिसर और वहां जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया। कस्बे के गली-मोहल्लों में भी पानी भर गया। मरीजों और तीमारदारों को पानी से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। व्यापारी कन्हैया कसौंधन ने बताया कि अनियोजित विकास कार्यों से जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। निर्माणाधीन नालों का काम समय से पूरा होता तो समस्या कम होती। सभासद अर्जुन साहू ने कहा कि जलभराव से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है।

बारिश के बीच छाता लेकर जाते लोग।

बारिश के बीच छाता लेकर जाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed