{"_id":"68e4dfd8c680830eb40c2033","slug":"up-young-man-abducted-and-beaten-to-death-body-found-in-field-mother-claims-accused-held-him-hostage-in-roo-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : युवक की अपहरण के बाद पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिली लाश; मां बोली-मेरा लल्ला कहां चला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : युवक की अपहरण के बाद पीट-पीटकर हत्या, खेत में मिली लाश; मां बोली-मेरा लल्ला कहां चला गया
Tue, 07 Oct 2025 03:10 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 07 Oct 2025 03:10 PM IST
सार
Shravasti murder case : श्रावस्ती में युवक की हत्या कर दी गई। उसका रात में अपहरण किया गया फिर मारा गया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वो जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक राजकुमार दुबे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
श्रावस्ती में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पहले उसका अपहरण किया गया। इसके बाद मार डाला। सुबह खेत में पड़ी लाश मिली। शरीर से खून बह रहा था। हाथ, पैर और पीठ पर चोट के निशान थे। जिसे देखकर ये लग रहा था कि किसी ने थोड़ी देर पहले मारकर फेंका है। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। गांव वालों से जानकारी ली। परिजनों ने तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया। उनको पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
10 दिन पहले दवा लेने निकला था
नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा निवासी राजकुमार दुबे का शव सोमवार की रात गांव के पास खेत में पड़ा मिला। राजकुमार का शव मिलने की सूचना पर रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
राजकुमार की मां शांति देवी व भाई विजय कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि राजकुमार 10 दिन पहले दवा लेने गया था। इस दौरान गांव निवासी फूलचंद्र व मेवा ने चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की। पीटने वालों में रामनिवास, रामकेवल, सत्यम व विकास भी शामिल रहे। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद राजकुमार की जान बची।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर गांव वालों की घर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कमरे में बंदकर पीटा
दोपहर आरोपियों ने राजकुमार का अपहरण कर लिया। कमरे में बंद कर उसे पीटा। पिटाई से मौत हो जाने पर उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। मां शांति देवी ने बताया कि राजकुमार के अपहरण के बाद से वो लोग उसे तलाश रहे थे।
परिजनों की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी शंभू सिंह ने मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं, घटना की सूचना पर एसपी राहुल भाटी, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम भी मौके पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हत्या का केस दर्ज
एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर सभी छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।