फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   UP: Three teenage girls drowned in the Rapti River in Shravasti; villagers rushed to the scene upon hearing cr

UP: श्रावस्ती की राप्ती नदी में तीन किशोरियां डूबी, आवाज सुन दौड़े ग्रामीण, एक को बचाया, एक की मिली लाश

Tue, 23 Jun 2026 05:08 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 23 Jun 2026 05:08 PM IST
सार

राप्ती नदी में नहाने के दौरान तीन किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक किशोरी को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस, गोताखोर और बचाव दल की मदद से एक किशोरी का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरी की तलाश लगातार जारी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
UP: Three teenage girls drowned in the Rapti River in Shravasti; villagers rushed to the scene upon hearing cr
लाश के पास बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भिनगा क्षेत्र में बसंतापुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर राप्ती नदी में नहाते समय तीन किशोरियां डूब गई। किशोरियों के साथ मौजूद उनकी सहेलियों का शोर सुन पहुंचे युवकों ने एक किशोरी को सकुशल बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन


जबकि दो किशोरियां नदी में डूब गई। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस, एसडीआरएफ व अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत कर एक किशोरी के शव को बरामद कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। कोतवाली भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतापुर निवासी गुंजना(15), रेशमा(15) और सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरवाताल कठौतिया निवासी रिंका (17) मंगलवार की दोपहर सहेलियों के साथ राप्ती नदी के किनारे भैंस चराने गई थीं। भैंस चराने के बाद तीनों नदी में नहाने लगीं। 

विज्ञापन


पैर फिसलने से गिर गए

इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गईं। उनके साथ गई उनकी सहेलियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास मौजूद युवक मौके पर पहुंचे और रेशमा को बाल पकड़कर बाहर निकाल लिया।  जबकि रिंका और गुंजना गहरे पानी में डूब गईं। किशोरियों के डूबने की सूचना पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी विवेक कुमार राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीआरएफ उपनिरीक्षक अंकित यादव व अग्निशमन दल के उपनिरीक्षक अरविंद सिंह भी टीमें के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और किशोरियों की तलाश शुरू की। घंटो की तलाश के बाद रिंका का शव टीम ने बरामद कर लिया। वहीं, गुंजना के शव की तलाश जारी है। किशोरियों के डूबने की सूचना से मौके पर भारी भीड़ जमा रही और परिजन बिलखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed