{"_id":"65bd55453ac2655a6c0b2827","slug":"up-board-exam-srawasti-news-c-104-1-srv1001-103376-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कक्ष निरीक्षक की तैनाती में नहीं चलेगी मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कक्ष निरीक्षक की तैनाती में नहीं चलेगी मनमानी
Sat, 03 Feb 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में केंद्र व्यवस्थापकों की मनमानी नहीं चलेगी। डीआईओएस स्वयं शिक्षकों का सत्यापन कर उनका परिचय पत्र जारी करेंगे। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की तैनाती को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।
जिसमें कहा गया है कि कक्ष निरीक्षकों का तैनाती पूर्व सत्यापन होगा। कहां कितने कक्ष निरीक्षक चाहिए, इसकी सूची डीआईओएस तैयार करेंगे। कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र डीआईओएस अभिलेखों का सत्यापन करके जारी करेंगे। वहीं इस सूची को परिषद के पोर्टल से एक सप्ताह पूर्व डाउनलोड किया जा सकेगा। चालीस परीक्षार्थियों तक के कक्ष में दो व 41 से 60 परीक्षार्थियों वाले कक्ष में तीन कक्ष निरीक्षक रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पचास प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी होंगे।