फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Unprecedented actions and decisions made Ahilyabai a saint

Shravasti News: अभूतपूर्व कार्यों व निर्णयों ने अहिल्याबाई को बनाया पुण्यश्लोक

Sun, 01 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 01 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Unprecedented actions and decisions made Ahilyabai a saint
पार्टी कार्यालय ​भिनगा में आयोजित कार्यक्रम को संबों​धित करते गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष।
श्रावस्ती। भाजपा की ओर से पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी पर कई अभियान व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी के दिवस अभियान के समापन पर पार्टी कार्यालय भिनगा में जयंती समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा us की। इस दौरान मुख्य रूप से दर्जा प्राप्त मंत्री उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग महेश शुक्ल मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट रूप से एमएलसी पदमसेन चौधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष ने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का पूरा जीवन ही एक आदर्श जीवन है। बचपन से ही संघर्षों से भरे अपने जीवन में उनके द्वारा देश, समाज व धर्म के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्यों व निर्णयों ने उन्हें अहिल्याबाई से पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर बनाया। उनके जन्म स्थान इंदौर को अहिल्या की नगरी भी कहा जाता है। पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, आदिवासी, विधवा महिलाओं, किसान आदि के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी शोध का विषय हैं। कुशल शासक के रूप में वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर का न्याय ईश्वर के न्याय के समान माना जाता था। शिवगामी कही जाने वाली अहिल्याबाई के प्रत्येक प्रशासनिक निर्णयों में भगवान शिव का नाम सम्मिलित रहता था। उनके जीवन से समाज के हर वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को एमएलसी पदमसेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष व श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान आयोजित अहिल्याबाई होल्कर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें राजकुमारी प्रथम, धर्मेंद्र कुमार पाठक द्वितीय व हिमांशु पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर जगदंबिका प्रसाद वर्मा, शंकर दयाल पांडेय, उदय प्रकाश त्रिपाठी, संजय कैराती पटेल, संध्या मुखर्जी, सरिता सिंह, माधुरी सिंह त्रिपाठी, अर्चना मिश्रा, दिवाकर शुक्ला, अमित सिंह, सुभाष सत्या सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष व काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed