{"_id":"5d616d188ebc3e01390a6211","slug":"uncovered-gambling-base-in-bhinaga-eight-arrested-srawasti-news-lko4778131124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिनगा में जुएं के अड्डे का खुलासा, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिनगा में जुएं के अड्डे का खुलासा, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में जुआ खेले जाने की सूचना पर एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को कोतवाली व स्पेशल पुलिस टीम ने नई बाजार में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने हजारों रुपये नकद सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
भिनगा नगर में जुआ खेले जाने की सूचना पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को भिनगा के नई बाजार स्थित पुराने डाकघर में छापा मारने का निर्देश दिया। इस छापेमारी का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे व सीओ नगर डॉ. जंग बहादुर यादव ने किया।
इस दौरान टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक भिनगा ददन सिंह व निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने स्पेशल टीम के साथ नई बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम के बगल पुराने डाकघर में छापेमारी की। जहां से टीम ने ताश के पत्ते व साठ हजार रुपये नकद तथा तलाशी में 3770 रुपये बरामद किया। इसके साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान नई बाजार निवासी अरुण कुमार तिवारी व अरविंद कुमार तिवारी, पुरानी बाजार निवासी आशिक खां, नियाज अहमद, निर्दोष कुमार श्रीवास्तव, सिरसिया के ग्राम जुड़ेपुरवा के मजरा मधवापुर निवासी बुधराम वर्मा, भिनगा के सब्जी मंडी निवासी मुजफ्फर हुसैन व नई बाजार निवासी मालिकराम के रूप में हुई है। जिनके विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोेपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।