फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Uncontrolled tractor overturns in ravine, worker dies

अनियंत्रित हो खड्ड में पलटा ट्रैक्टर, मजदूर की मौत

Fri, 06 Nov 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor overturns in ravine, worker dies
जमुनहा (श्रावस्ती)। सेमरहनिया से मिक्सर मशीन लेकर नंदलपुरवा गांव जा रहा ट्रैक्टर शुक्रवार को कोहरे के कारण अनियंत्रित हो रास्ते में पलट गया। इसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर सेमरहनिया के मजरा सेमरहनिया निवासी एक व्यक्ति मिक्सर मशीन रखे हुए है। जिसके द्वारा शुक्रवार को थाना क्षेत्र के नंदलपुरवा में एक नव निर्मित मकान की छत डाली जानी थी। इस दौरान नकही निवासी पिंगल मिक्सर मशीन को ट्रैक्टर में जोड़ कर सेमरहनिया से नंदलपुरवा ले जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही पिंगल ट्रैक्टर लेकर नंदलपुरवा के निकट पहुंचा, तभी घने कोहरे के कारण वह मार्ग पर खड्ड का अंदाजा नहीं लगा सका। इससे ट्रैक्टर व मिक्सर मशीन अनियंत्रित हो खड्ड में जाकर पलट गई। इस दौरान सेमरहनिया निवासी गोकुल (55) पुत्र नंदलाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि चालक सहित अन्य मजदूरों ने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई। इससे पहले कि मजदूरों की ओर से ट्रैक्टर के नीचे से गोकुल को बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है। वहीं घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed