{"_id":"68fd0fef03d107165a078734","slug":"uncle-dies-in-road-accident-nephew-critical-shravasti-news-c-104-1-srv1004-115141-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सड़क हादसे में मामा की मौत, भांजा गंभीर
Sat, 25 Oct 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
गिलौला। करौंदी-सासरपारा मार्ग पर करौंदी चौराहे के निकट शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक चालक मामा की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल भांजे को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
गिलौला क्षेत्र के ग्राम भड़ौरा निवासी राम आशीष (40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को वह बाइक से मजदूरी करने बहराइच गए थे। साथ में चाकूजोत निवासी उनका भांजा संजय भी था। देर रात घर लौटते समय करौंदी-सासरपारा मार्ग पर करौंदी चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने राम आशीष की बाइक में टक्कर मार दी। इससे राम आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार सुबह आसपास के लोगों को दुर्घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल संजय को एंबुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। राम आशीष के भाई नादान किंकर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।