{"_id":"6830e8d5521bde7a2d07021e","slug":"two-youths-and-a-farmer-died-in-accidents-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111478-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हादसों में दो युवकों व एक किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हादसों में दो युवकों व एक किसान की मौत
Sat, 24 May 2025 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 24 May 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
उमेश कुमार की फाइल फोटो।
जमुनहा/सिरसिया (श्रावस्ती)। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों के साथ एक किसान की मौत हो गई। लक्ष्मणपुर बाजार में शुक्रवार को इलाज कराने आए युवक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। वहीं मल्हीपुर के बेलरी गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। घटना में किसान व बाइक सवार दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
भिनगा के ग्राम लखाही बेनी नगर निवासी केदारनाथ वर्मा (40) लक्ष्मणपुर बाजार स्थित एक ट्रैक्टर के शोरूम में सेल्समैन का काम करता था। शुक्रवार को केदारनाथ की तबियत खराब होने पर मौजूद लोग उसे लक्ष्मणपुर बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए थे। वहां से लौटते समय जब केदारनाथ बोलेरो पर बैठने लगा तभी बेचई पुरवा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालात में लोग उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं एक अन्य घटना में बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाड़ा बसारी निवासी उमेश कुमार तिवारी (32) बृहस्पतिवार बाइक से मल्हीपुर के सागर गांव अपनी ससुराल में राधेश्याम पाठक के यहां निमंत्रण में आए थे। इस दौरान वह बाइक लेकर जमुनहा बाजार गए थे। बाजार से सागर गांव लौटते समय बाइक के अनियंत्रित हो जाने से इंडो नेपाल हाईवे पर पैदल जा रहे ग्राम बेलरी निवासी गोगे यादव (65) पुत्र बुद्धू यादव से भिड़ंत हो गई। घटना में उमेश बाइक सहित विद्युत पोल से टकरा गया।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार उमेश व वृद्ध गोगे को गंभीर चोट आई। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उमेश कुमार तिवारी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं वृद्ध किसान गोगे यादव को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।