Shravasti: गौहत्या के दो वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल
श्रावस्ती में गोवध के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। मौके से एक गोवंश, तमंचा, चाकू व गोवध के उपकरण बरामद हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रावस्ती जिले के कटरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर के मजरा होलईपुरवा गांव में 24 जून को गन्ने के खेत में पशु के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई थी। जांच में यह अवशेष गोवंश के निकले, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में मुनव्वर और मुनसरीफ के नाम सामने आए, जो तब से फरार चल रहे थे।
रविवार रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम और कटरा पुलिस ने मरवटिया नहर पुल के पास बाग में छापा मारा, जहां आरोपी एक और गोवंश को बांधकर हत्या की तैयारी में थे। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। मुठभेड़ में आरोपी मुनव्वर के पैर में गोली लगी और दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
ये भी पढ़े- UP Politics: बिहार के रास्ते यूपी के आकाश पर छाने की तैयारी में आनंद, रणनीति के तहत सौंपी गई कमान
पकड़े गए मुनव्वर श्रावस्ती के बहराइच के विशेश्वरगंज क्षेत्र के मझवा बनकट और मुनसरीफ मल्हीपुर के लक्ष्मणपुर कोठी का निवासी है। दोनों के कब्जे से 315 बोर तमंचा, कारतूस, दो बांका, चाकू, लकड़ी का ठीहा और गोवध के अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को इकौना के सीएचसी में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़े- UP: बिजली चोरों को पकड़ने के लिए गलियों की खाक छान रहीं एसडीओ, टीम ने सुबह साढ़े पांच बजे मारा छापा
एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने जानकारी दी कि मुनव्वर पर पहले से 5 और मुनसरीफ पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक शंभू सिंह की ओर से आवश्यक कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। सोशल मीडिया पर मुठभेड़ और गिरफ्तारी से जुड़े फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस ने की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.