{"_id":"62ab68048f229d12bb2c5b68","slug":"two-thugs-arrested-for-extorting-money-by-cloning-finger-prints-srawasti-news-lko6355024100","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर पैसा निकालने वाले दो ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिंगर प्रिंट का क्लोन बनाकर पैसा निकालने वाले दो ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। गजोबरी रमखड़वा व सेमरा अकबरपुर निवासी खाताधारक के खाते से रुपये निकाल लिए गए थे। जिसकी शिकायत के बाद एसपी द्वारा कोतवाली पुलिस को साइबर सेल, सर्विलांस सेल व एसओजी के साथ मिलकर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था। मामले में संयुक्त टीम द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि सरगना पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में निरुद्ध है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, तीन हार्ड डिस्क, दो सीपीयू, दो फिंगर प्रिंट स्कैनर मशीन, दो पेन ड्राइव, एक वेबकैम, एक वाईफाई राउटर बरामद हुआ है।
घटनाक्रम के मुताबिक भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरा अकबरपुर निवासी जिलेदार व गजोबरी रमखड़वा निवासिनी फूलमता ने एसपी अरविंद कुमार मौर्य से मिल कर एक शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें जलिेदार ने अपने खाते से 1,08,000 हजार रुपये तथा फूलमता के खाते से 1,10,000 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप लगाया गया था। इस बारे में भिनगा कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर एसपी ने साइबर सेल, सर्विलांस व एसओजी के साथ भिनगा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को लगाया था।
टीम द्वारा ठगी करने वाले गैंग के दो शातिरों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जबकि सरगना प्रशांत उर्फ रोहित शर्मा निवासी 1596 वी जैन नगर करवल थाना बेगमपुर रोहिणी दिल्ली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जो मौजूदा समय डासना जेल गाजियाबाद मे निरुद्ध है। जबकि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के ए-49 राजीव नगर एक्सटेंशन बेगमपुर रोहिणी निवासी मोहनलाल व मकान नंबर 132 गांव व थाना बेगमपुर रोहिणी दिल्ली निवासी आशीष उर्फ आशू यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन
इस बारे में एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर ग्राहक सेवा केंद्र की फर्जी आईडी बनाकर एवं लोगों के फिगंर प्रिंट का क्लोन बनाकर जालसाजी कर पैसों की निकासी की जाती है। इस पैसों को गैंग के सभी सदस्य आपस में बांट कर अपने अपने व्यक्तिगत शौक को पूरा करने में खर्च करते हैं। इस गिरोह द्वारा करीब 40 लाख रुपये की ठगी की गई है। जिनके कब्जे से आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।