फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two posts in charge, 21 constables and head constables transferred

दो चौकी प्रभारी, 21 आरक्षी व प्रधान आरक्षी स्थानांतरित

Sun, 08 Nov 2020 08:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Two posts in charge, 21 constables and head constables transferred
श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए रविवार को दो चौकी प्रभारी व दो मुख्य आरक्षी सहित 19 आरक्षियों का एसपी ने स्थानांतरण किया है। इसमें रमवापुर चौकी व श्रावस्ती एयरपोर्ट चौकी प्रभारी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य की ओर से महकमे में काफी फेरबदल किया गया है। इसमें सिरसिया में तैनात रहे उप निरीक्षक रजनीश शुक्ला को रमवापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं रमवापुर चौकी प्रभारी रहे इंद्र सेन सिंह अब प्रभारी चौकी श्रावस्ती एयरपोर्ट बनाया गया है। इसके साथ ही यूपी 112 में तैनात मुख्य आरक्षी प्रथम कुमार दुबे व स्वाट टीम में तैनात रहे मुख्य आरक्षी तेज सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही सिरसिया में तैनात रहे आरक्षी मिथुन, भिनगा कोतवाली में तैनात रहे विनोद कुमार भारती को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस सेल में तैनात रहे राकेश यादव को स्वाट टीम व नवनीत प्रकाश को साइबर सेल, साइबर सेल में रहे अभिषेक कुमार सिंह को सर्विलांस सेल, पुलिस लाइन से मुकेश यादव को सिरसिया, सुनील कुमार राही को भिनगा कोतवाली, अभिषेक पांडेय व विमल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से यूपी 112 भेजा गया है।

यूपी 112 से रत्नेश्वर सिंह को स्थानीय अभिसूचना इकाई में संबद्ध किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात रहे जलालुद्दीन व धनंजय चौरसिया को भिनगा कोतवाली, मोहम्मद इकलाख खां को पेशी सीओ इकौना, रोहित वर्मा को मल्हीपुर, अशोक कुमार वर्मा को सोनवा थाने में तैनाती दी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात रहे दीपक कुमार, राजन कुमार व अरुण कुमार उत्तम को चौकी एयर पोर्ट श्रावस्ती में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed