फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two passersby killed in vehicle collision

वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत

Sat, 27 Nov 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two passersby killed in vehicle collision
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। फोरलेन स्थित मोहरनिया मोड़ पर पैदल जा रहे दो राहगीरों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली निवासी स्माइल (65) पुत्र सगूर व थाना क्षेत्र के ही मोहरनिया मोड़ निवासी गड्डे (62) पुत्र हैदर शनिवार को किसी काम से भिनगा-बहराइच फोरलेन पर बहराइच की तरफ पैदल जा रहे थे। इसी बीच भिनगा से बहराइच की ओर जा रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने दोनों को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे दोनों मार्ग पर ही दूर जा गिरे। जिसमें स्माइल व गड्डे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद वाहन चालक मौके पर रुके बिना वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed