फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two bank pickpockets arrested

Shravasti News: बैंक में जेब काटने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 21 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two bank pickpockets arrested
श्रावस्ती। इंडियन बैंक में युवक की जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में भिनगा पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से 34 हजार रुपये, बाइक, पर्स, वोटर और आधार कार्ड बरामद हुए। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि 15 अक्तूबर को लक्ष्मनपुर बाजार निवासी बुद्धू उर्फ रफातुल्ला के रुपये चोरी हुए थे। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से लालपुर-अयोध्या मार्ग पर गढ़ी गांव के पास दोनों को पकड़ा। आरोपी बलरामपुर के मथुरा बाजार निवासी अशोक कुमार मिश्रा उर्फ पंडित और हरिश्चंद्र पटवा हैं। अशोक पर विभिन्न जिलों में 21 मुकदमे, जबकि हरिश्चंद्र पर एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी अशोक के खिलाफ बलरामपुर में नौ, श्रावस्ती में छह, बहराइच में दो, गोंडा में दो और अयोध्या में दो मुकदमे दर्ज हैं। हरिश्चंद्र के खिलाफ भी बलरामपुर में पूर्व से एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed