{"_id":"6ad901986b849bbd9e07de73","slug":"salute-to-the-martyrdom-of-154-soldiers-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123954-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 154 जवानों की शहादत को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 154 जवानों की शहादत को किया नमन
Wed, 21 Oct 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में पुष्प चक्र चढ़ाते एसपी राहुल भाटी
श्रावस्ती। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर एसपी राहुल भाटी ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के योगदान को याद किया।
एसपी ने बताया कि बीते वर्ष पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 154 जवान देशसेवा में शहीद हुए। इस वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस के छह जवान मोहित कुमार यादव, सत्यभान सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, तीर्थपाल सिंह और रोहित यादव ने ड्यूटी के दौरान बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की कानून-व्यवस्था, एकता और अखंडता की रक्षा में जवानों का सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
एसपी ने बताया कि अक्तूबर 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सैनिकों से संघर्ष के दौरान सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। उनकी स्मृति में हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दौरान मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।