फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two outposts got their own building to protect the border

सीमा की सुरक्षा के लिए दो चौकियों को मिला अपना भवन

Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two outposts got their own building to protect the border
जमुनहा (श्रावस्ती)। सीमा सुरक्षा में तैनात जानकी गांव व जमुनहा के एसएसबी जवानों को अपना स्थायी भवन मिल गया है। जिसका शुक्रवार को एसएसबी के महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों को सीमा पार की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने को कहा।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी अगैया के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए दो सीमा चौकी को शुक्रवार को अपना भवन मिल गया। भारत-नेपाल सीमा से 15 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ, राष्ट्र विरोधी तत्वों की ओर से विस्फोटक पदार्थ, हथियार, गोला बारूद, नशीली पदार्थ आदि की आवाजाही व अन्य अवैध व्यापार तथा गतिविधियों को रोक लगाने के लिए इन सीमा चौकियों का निर्माण कराया गया है। सीमा चौकी जमुनहा का क्षेत्र सीमा स्तम्भ 641 से लेकर सीमा स्तम्भ 643/1 तक है। सीमा चौकी जमुनहा मुख्यालय कोदिया के अंतर्गत आती है। इस भवन का निर्माण कार्य 05 फरवरी 2020 को शुरू हुआ था। जिसे 20 जनवरी 2022 के मध्य पूर्ण कर लिया गया है। इस भवन के निर्माण पर एक करोड़ 3 लाख 15 हजार 265 रुपये तथा सीमा चौकी जानकी गांव का कार्य क्षेत्र सीमा स्तंभ 645 से सीमा 646 तक है।
विज्ञापन

यह सीमा चौकी कंपनी मुख्यालय संतलिया के अंतर्गत आती है। जिसका निर्माण 02 फरवरी 2020 को शुरू हुआ था। जिसे 10 जनवरी 2022 को पूरा किया गया था। सवा एकड़ भूमि पर बनी इस सीमा चौकी भवन के निर्माण पर 97 लाख 95 हजार 74 रुपये खर्च किए गए है। जिसका शुक्रवार को औपचारिक रूप से महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ आईपीएस रत्न संजय की ओर से लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रिटायर्ड चंद्र मोहन वर्मा, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी जेडी वशिष्ठ, कार्यवाहक कमांडेंट 42वीं एसएसबी प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक जमुनहा पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण गोपाल, आदर्श इंटर कॉलेज जमुनहा के प्रधानाध्यापक मुकेश तिवारी सहित छात्र छात्राएं व क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed