{"_id":"5ed671f08ebc3e903e71abac","slug":"two-more-migrant-corona-positives-in-shravasti-srawasti-news-lko5241676160","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में दो और प्रवासी कोरोना पॉजिटवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में दो और प्रवासी कोरोना पॉजिटवि
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते दिनों दिल्ली व मुंबई से जिले में लौटे दो और प्रवासी मजदूरों में सोमवार देर रात कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 34 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से देर रात सभी की रिपोर्ट जिले में पहुंची। इनमें 18 की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह दोनों एक ही गांव के निवासी हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ती ही जा रही है। बीती 24 मई को एक युवक ट्रक से मुंबई से लौटा था, जबकि दूसरा युवक 26 मई को ट्रक से ही दिल्ली से गांव आया था। इनके साथ 40 अन्य लोग भी घर लौटे थे। इनमें से 20 लोगों में सर्दी, जुकाम व बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी 20 प्रवासी मजदूरों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उनका सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट सोमवार देर रात जिले में पहुंची।
इसमें सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर चौकी अंतर्गत शाहपुर कठौतिया गांव निवासी दो लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया, जबकि 18 अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई। देर रात मिले दो कोरोना संक्रमितों के साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर अब 34 हो गई है। इनमें से 13 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, जबकि एक वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई थी। सोमवार रात आई इस रिपोर्ट के बाद अब जिले में 20 लोग मौजूदा समय कोरोना संक्रमित हैं, जिनका एल-1 हॉस्पिटल भंगहा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उधर शाहपुर कठौतिया निवासी दो युवकों में कोरोना पुष्टि के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं, रिपोर्ट आने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला के अधीक्षक के साथ गांव पहुंचे और दोनों मरीजों को रात में ही एंबुलेंस से एल-1 हॉस्पिटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा लाया गया, जहां उन्हें भर्ती किया गया। एक ही गांव में दो कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। लक्ष्मननगर गिलौला मार्ग के किनारे बसे इस गांव के आने-जाने वाले सभी मार्गों को बैरीकेडिंग लगाकर सीज कर दिया गया है।
वहीं, मंगलवार को गांव पहुंचे अग्रिशमन कर्मियों ने गांव को सैनिटाइज किया। साथ ही सोनवा पुलिस के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने संक्रमितों के परिवारीजनों को घरों में ही 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने, ग्रामीणों से बगैर मास्क घर से बाहर न निकलने, बाहर से घर लौटने पर हाथ को साबुन से धुलने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं किसी अन्य ग्रामीण में कोरोना के लक्षण दिखने पर तत्काल इसकी सूचना लक्ष्मननगर चौकी अथवा सोनवा थाने या फिर सीएचसी गिलौला को देने की सलाह दी।
सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि शाहपुर कठौतिया गांव में मिले कोरोना संक्रमित ट्रक से घर लौटे थे, जिनमें से एक मुंबई व दूसरा युवक दिल्ली से आया था। उन्हें एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। ग्रामीणों को किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। लोग एहतियात बरतें व सतर्क रहें।