फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two more madrasas were sealed, the number reached 34

Shravasti News: दो और मदरसे हुए सील, 34 पहुंची संख्या

Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two more madrasas were sealed, the number reached 34
​भिनगा तहसील क्षेत्र में बिना मान्यता संचालित मदरसे को सील कराते अ​धिकारी व अन्य।
श्रावस्ती। जिले में अवैध रूप से बगैर मान्यता संचालित मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान दो मदरसों को सील किया गया। जिले में अब तक सील हुए मदरसों की संख्या 34 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

भिनगा तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से बिना मान्यता संचालित मदरसों के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई मंगलवार को जारी रही। एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देंवेंद राम व बीईओ सिरसिया राज किशोर ने क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बरगदवा के मजरा बरगदवा स्थित मदरसा मकतब सिराजुल उलूम, वीरपुर के मजरा बगही स्थित मदरसा जियाउल कुरान में छापा मारा। इस दौरान दोनों मदरसा संचालक संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर इन दोनों मदरसों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही जिले में अब तक सील किए गए कुल मदरसों की संख्या 34 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


सील होने के बाद भी संचालित हो रहा मदरसा
इकौना (श्रावस्ती)। एसडीएम इकौना के नेतृत्व में बीडीओ व बीईओ इकौना ने कुछ माह पूर्व पुलिस के साथ ग्राम कटरा में न्यू स्टार पब्लिक स्कूल व इकौना में बगैर मान्यता संचालित मदरसा जामिया कदीरिया बरकातिया (लिलबनाथ) को सील कराया था। इस दौरान मदरसे में पंजीकृत 75 के सापेक्ष 60 छात्राएं मिली थीं। वहीं, स्कूल में 180 बच्चों का नामांकन मिला था। इन सभी बच्चों को नजदीकी परिषदीय विद्यालय में पंजीकृत कराया गया था। सोमवार को मदरसा जामिया कदीरिया बरकातिया (लिलबनाथ) संचालित होता मिला। इस बारे में एसडीएम इकौना ओम प्रकाश का कहना है कि जांच कराई जाएगी। यदि मदरसा संचालित होता मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed