{"_id":"629659e32c311606045e1091","slug":"two-injured-in-road-accidents-srawasti-news-lko633147632","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा/तुलसीपुर (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र मल्हीपुर में सोमवार शाम दो सड़क हादसे हुए। इनमें पूर्व प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य घायल हो गये। पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर करनपुर के मजरा हरिहरपुर निवासी पूर्व प्रधान विजय बहादुर वर्मा (60) सोमवार को एक मुकदमे की पैरवी करने के लिए जिला मुख्यालय भिनगा स्थित दीवानी कचहरी गये हुए थे। वहां से घर लौटते समय भिनगा-मल्हीपुर मार्ग स्थित बनघुसरा मोड़ पर अचानक गाय आ जाने से वह अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गए जिससे वह घायल हो गए, उन्हें काफी चोट आई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय भिनगा ले जाया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
वही मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना के वीरगंज बाजार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद गुप्ता (45) सोमवार को बहराइच के थाना पयागपुर गए थे। वहां से लौटते समय जमुनहा-बहराइच मुख्य मार्ग स्थित भाखड़ा पुल के पास वह अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर गए। उन्हें गंभीर चोट आई। परिवारीजन इलाज के लिए उन्हें भिनगा ले गये।