फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Focus on improving the quality of education

Shravasti News: शिक्षण गुणवत्ता सुधारने पर मंथन

Thu, 22 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 22 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Focus on improving the quality of education
डायट में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद ​शिक्षक।-
श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इकौना में बृहस्पतिवार को शिक्षक संकुल की द्वितीय त्रैमासिक बैठक हुई। अध्यक्षता डायट प्राचार्य राम प्रताप सिंह ने की। इसमें विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षक संकुल सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य ने बताया कि बैठक का उद्देश्य शिक्षण-अधिगम की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इसमें अधिगम प्रक्रिया, कैचअप, पठन संस्कृति, निपुण विद्यालय, आकलन, इको क्लब और यूथ क्लब के गठन पर चर्चा हुई। शिक्षकों को शिक्षण सामग्री के प्रभावी प्रयोग और नवाचार साझा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में शिक्षक संकुल की भूमिका अहम है। इस दौरान डायट प्रवक्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed