Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two injured in collision between car and scooter

Shravasti News: कार-स्कूटी की भिड़ंत में दो घायल

Mon, 02 Nov 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 02 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Two injured in collision between car and scooter
इकौना। बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टांडा मध्यनगर के मजरा मनोहरपुर निवासी अभीष्ट सिंह (16) और दिलीप सिंह (20) सोमवार को किसी काम से बाजार गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। मोहनीपुर के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी महेश चंद्र मिश्रा और पायलट जितेंद्र कुमार यादव ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed