फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two found Corona-infected including student returned from Russia

रूस से लौटे छात्र समेत दो मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 22 Jul 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Two found Corona-infected including student returned from Russia
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रूस के किरकिस्तान से लौटे शिकारी चौड़ा निवासी एक छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसे लेवल वन हास्पिटल भंगहा में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ दिन पूर्व लखनऊ गए इकौना कस्बा निवासी एक युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने शिकारी चौड़ा को हॉटस्पॉट घोषित कर उसे पूरी तरह से सीज कर दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा निवासी एक छात्र रूस के किरकिस्तान में रह कर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। जो 20 जुलाई को वापस अपने घर शिकारी चौड़ा लौटा था। जहां उसे सर्दी, जुखाम व खांसी की शिकायत हुई थी। इसके बाद छात्र इलाज के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मल्हीपुर गया था। जहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

इसके बाद गांव पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र सोनकर ने उसे एंबुलेंस से लेबिल वन हास्पिटल भंगहा पहुंचाया। इसके साथ गांव को हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ ही उनके द्वारा छात्र के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। वहीं बुधवार को गांव पहुंचे उप जिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी ने गांव के सभी मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर ग्रामीणों को अपने घर में रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इकौना नगर के मोहल्ला तिलकनगर निवासी एक युवक करीब डेढ़ माह पूर्व लखनऊ गया था। जहां जांच में युवक में कोरोना की पुष्टि हुई। जिसे लखनऊ के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके मिश्र ने परिवारीजनों को होम क्वारंटीन कर दिया है।

103 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 103 पहुंच गई है। इनमें से 19 कोरोना संक्रमित अब भी सक्रिय हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शेष लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। समूचे जिले में 44 स्थलों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें से नौ जोन अब भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed