{"_id":"64ca9b2001c73ceb170573b8","slug":"two-farmers-died-due-to-electrocution-srawasti-news-c-104-1-slko1050-685-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: करंट से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: करंट से दो किसानों की मौत
Wed, 02 Aug 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एक किसान बुधवार को मोटर से खेत में पानी लगा रहा था। केबल कटा होने के कारण बिजली की चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बगल के खेत में खाद छिड़क रहा किशोर भी करंट चपेट में आ गया। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संभारपुरवा के मजरा छिटाई पुरवा निवासी राजकिशोर (34) पुत्र मनीराम धान के खेत में बिजली की मोटर से पानी लगा रहा था। खेत देखते समय उसका पैर केबल पर पड़ गया। केबल कटी होने के कारण वह बिजली की चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बगल के खेत में खाद छिड़क रहा गांव निवासी सहजराम (17) पुत्र राम धीरज बिजली का मोटर बंद करने लगा।
मोटर में भी करंट होने के कारण सहजराम भी बिजली की चपेट में आ गया। उसे देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने पोल से केबल खींच कर दोनों को बचाया। गंभीर अवस्था में उन्हें बन्ठिहवा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। बंठिहवा चौकी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की बात कही। परिवारीजनों की ओर से इंकार कर दिया गया। फिलहाल पुलिस परिवारीजनों को समझाने में लगी है।